फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखिए गोरखपुर के टॉपरों की लिस्ट

Sat, 27 Jun 2020 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को दोपहर 12:30 बजे जारी हो गया है। परीक्षा परिणाम को देखने के लिए अभ्यर्थी results.amarujala.com पर लॉगइन कर सकते हैं। वहीं गोरखपुर में एक बार फिर लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में बाजी मार ली है। आप यहां पर टॉपरों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


 

विज्ञापन

इंटरमीडिएट के विद्यार्थी दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा

यूपी बोर्ड के इंटर के विद्यार्थियों को बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। अब बोर्ड के किसी एक विषय में फेल होने वाले विद्यार्थी भी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। बोर्ड ने दसवीं के विद्यार्थियों की तरह ही बारहवीं के विद्यार्थियों को पहली बार कंपार्टमेंट पेपर में शामिल होने का मौका दिया है।

अंकपत्र में आएंगे कई नए बदलाव
यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होने के बाद से विद्यार्थियों के अंकपत्र में कई नए तरह के बदलाव नजर आएंगे। पहली बार अंक और प्रमाणपत्र पर सभी परीक्षार्थी व उनके माता-पिता का नाम अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी लिखा होगा। इसके अलावा अंकपत्र में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। यह सब परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर हो रहा है।

 स्क्रूटनी को ऑनलाइन आवेदन
बोर्ड ने इस साल से स्क्रूटनी के लिए आवेनद की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। अब परीक्षार्थी स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था। नये नियम के अनुसार रिजल्ट घोषित होने के 25 दिन के अंदर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा।

इस बार तत्काल नहीं मिलेगा अंकपत्र और प्रमाणपत्र
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से अबकी बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को अंकपत्र और प्रमाणपत्र तत्काल नहीं जारी किया जाएगा। कोरोना संकट को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि स्कूल डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र और प्रमाणपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके छात्रों को वितरित करें।

डिजिटल हस्ताक्षर वाले प्रमापपत्र, प्रवेश लेने से लेकर नौकरी तक में मान्य होंगे। पुरानी व्यवस्था के तहत परिणाम जारी होने के 15 दिन के अंदर अंकपत्र और प्रमाणपत्र स्कूलों को भेज दिया जाता था। मगर इस बार कोरोना संकट की वजह से अंकपत्र छपने में परेशानी आ रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें