फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : प्रधानाचार्यों से शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर मांगी जा रही सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी शिक्षकों की सूची
विज्ञापन

- 18 फरवरी से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षाएं, 1.31 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी प्रधानाचार्यों से शिक्षकों की सूची मांगी है।
सभी प्रधानाचार्यों को शिक्षकों की सूची 15 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। इसी सूची के आधार पर परीक्षा ड्यूटी लगाई जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो शिक्षक बिना उचित कारण के परीक्षा ड्यूटी करने से इन्कार करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस वर्ष जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1.31 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 197 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए शिक्षकों की सूची समय पर उपलब्ध होनी जरूरी है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे तय तिथि तक सूची भेजें, ताकि ड्यूटी निर्धारण में कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें