फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : दसवीं में घट गए पांच हजार विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : दसवीं में घट गए पांच हजार विद्यार्थी
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना संकट के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में पिछले साल की अपेक्षा गिरावट दर्ज हुई है। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 4809 और बारहवीं के लिए 1247 विद्यार्थियों ने कम नामांकन कराया है। इस तरह कुल 6056 विद्यार्थियों ने कम नामांकन कराया है।
डीआईओएस विभाग के आंकड़ों की मुताबिक बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट केवल संस्थागत विद्यार्थियों तक ही सीमित नहीं है। प्राइवेट फार्म भरने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी घटी है। वर्ष 2020 में हाईस्कूल में 273 और इंटर में 1162 विद्यार्थियों ने फार्म भरे थे। वर्ष 2021 में हाईस्कूल में 237 और इंटर में 1114 फार्म भरे गए हैं। कोरोना संकट की वजह से मार्च से ही माध्यमिक विद्यालय बंद हैं। वर्ष 2020 में कोरोना संकट के पूर्व ही बोर्ड की परीक्षाएं करा ली गई थीं। इस वर्ष कोराना काल में परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर नियमावली में बदलाव
बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बोर्ड ने केंद्र की नियमावली में बदलाव किया है। एक केंद्र पर अधिक से अधिक 800 विद्यार्थियों को बैठने की अनुमति दी जाएगी। डीआईओएस की ओर से केंद्रों की संख्या बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि केंद्र बढ़ाने के मद्देनजर केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिले में 20 से अधिक केंद्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पिछले वर्ष परीक्षा का आयोजन 196 केंद्रों पर हुआ था।
आंकड़ों की नजर में
वर्ष दसवीं बारहवीं
2020 - 78908 68704
2021 - 73862 67457
अंतर - 4809 1247
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें