फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों के विरोध के आगे झुका प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक संगठनों के विरोध के आगे झुका प्रशासन - जिले में पांच मई से प्रस्तावित मूल्यांकन फिर स्थगित - रेड और आरेंज जोन में नहीं होगा मूल्यांकन, सिर्फ ग्रीन जोन को ही मिली छुट अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। शिक्षक संगठनों के विरोध प्रदर्शन के आगे आखिरकार एक बार फिर राज्य सरकार को छुकना ही पड़ा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को मूल्यांकन कार्य को लेकर चली दिनभर मैराथन बैठक के बाद से रेड और आरेंज जोन में मूल्यांकन कार्य को स्थगित करने का फैसला लिया है। केवल ग्रीन जोन में आने वालेेे जिलों में ही मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। गोरखपुर के आरेंज जोन में होने की वजह से यहां भी मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा। लॉकडाउन के दूसरे चरण के दौरान ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन को पांच मई से शुरू करने का निर्णय लिया था। मगर केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के तीसरे चरण का एलान करने के बाद से ही शिक्षक संगठनों की ओर से मूल्यांकन कार्य को स्थगित किए जाने की मांग कर रहे थे। मगर शासन की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने के बाद से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ (ठकुराई गुट), (शर्मा गुट), (चेतनारायण गुट), उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने अलग अलग जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर मूल्यांकन कार्य को स्थगित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें