नौसर स्थित यूनियन बैंक में कतार में खड़े खाताधारक
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दी जा रही आर्थिक सहायता राशि की दूसरी किस्त का भुगतान सोमवार से शुरू हो गया। इस दौरान कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता हुआ दिखाई दिया तो कहीं रकम निकालने के लिए लोगों की भीड़ भरी रही । सरकार के निर्देशानुसार सभी बैंकों की सभी शाखाओं में 04 मई से 11 मई तक महिला जनधन खातों में रू 500 का भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। इस वजह से सोमवार को पहले दिन शहर के विभिन्न बैंक की शाखाओं में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इलाहाबाद बैंक की सेंट एंड्रयूज कॉलेज शाखा में खाताधारकों की खूब भीड़ देखी गई। हालांकि पादरी बाजार के यूनियन बैंक और नौसर के यूनियन बैंक में लोग कतार में खड़े नजर आए। भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ ने बताया कि इस बार भी बैंकों में अंतिम खाता क्रमांक के अनुसार ही किया जाएगा ताकि शाखा परिसर में भीड़ कम हो। बैंक में नकदी के कोई कमी नहीं है और न ही यह पैसा वापस जाएगा। ग्राहक 11 मई के बाद भी सामान्य तरीके से यह भुगतान प्राप्त कर सकते है। ::: तारीखवार इस तरह है भुगतान की व्यवस्था खाता अंतिम क्रमांक भुगतान तिथि 2 एवं 3 05.05.2020 (मंगलवार 4 एवं 5 06.05.2020 (बुधवार) 6 एवं 7 08.05.2020 (शुक्रवार 8 एवं 9 11.05.2020 (सोमवार