फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 24 जनवरी से शुरू होगी 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो चरणों में होगा आयोजन, जनपद में दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी तक होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में मंडलवार आयोजित होंगी।
पहले चरण में परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक होगी, जबकि दूसरे चरण में प्रायोगिक परीक्षाएं दो से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। गोरखपुर मंडल में प्रायोगिक परीक्षा दूसरे चरण में आयोजित की जाएगी। बोर्ड का कहना है कि प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जाएं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आंतरिक मूल्यांकन संबंधी अंक विद्यालयों द्वारा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन

अंक अपलोड करने के लिए वेबसाइट 10 जनवरी से सक्रिय होगी। साथ ही कक्षा-12 की प्री-बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी के प्रथम सप्ताह में तथा कक्षा-10 व 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी के द्वितीय सप्ताह में आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस वर्ष प्रैक्टिकल परीक्षाओं के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन पर विशेष जोर रहेगा। बोर्ड के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक कार्य, प्रोजेक्ट, उपस्थिति और कक्षा में किए गए प्रदर्शन को मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अमरकांत सिंह ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं यूपी बोर्ड की ओर से निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही कराई जाएंगी। बाह्य परीक्षकों की मौजूदगी में मूल्यांकन होगा और समय से अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें