फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब दुकान पर मनबढ़ों का हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट

Fri, 22 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के समधिया चौराहे पर बुधवार रात देसी शराब की दुकान पर मनबढ़ों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ओड़वलिया निवासी दुर्गेश यादव समधिया स्थित देसी शराब की दुकान पर मौजूद थे। रात करीब साढ़े नौ बजे चांदबारी गांव के कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और तीन पाउच शराब ले गए। आरोप है कि उन्होंने केवल एक पाउच का भुगतान किया। बाकी दो पाउच का पैसा मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से दुकान में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में सहजनवां थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें