फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साइड न देने पर मनबढ़ बाइक सवारों ने कार चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक आरोपी हिरासत में, चार नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ दी है तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरहरी। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत महराजगंज कस्बे में बृहस्पतिवार शाम साइड न मिलने पर मनबढ़ बाइक सवारों ने कार चालक पर हमला कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में चार नामजद तथा 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

महराजगंज के जमुनारा टोला निवासी कृष्ण मोहन सिंह ने तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम शहर से कार से घर लौट रहे थे। महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर पीछे से आ रही एक ही बाइक पर सवार चार युवक लगातार साइड मांग रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण साइड देने में देर हुई, जिस पर आरोपियों ने कार के बगल में आकर गाली-गलौज करते हुए चाबी निकाल ली। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर उन्होंने चाबी तो वापस कर दी। इसके बाद युवकों ने फोन कर गांव से 10-12 और युवकों को बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी युवक एकजुट होकर बेल्ट और मुक्कों से कृष्ण मोहन की पिटाई करने लगे। स्थानीय लोग दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें