फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक ही गांव में डबल मर्डर से मची सनसनी, दो बुजुर्गों की गला रेतकर हत्या

Tue, 06 Jun 2023 02:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

पहवारी यादव अपने घर से लगभग 500 की दूरी पर  सोए हुए थे, जहां उनकी हत्या हो गई। वहीं, गांव की ही झलरी देवी अपने घर के बाहर सोई हुई थीं। जबकि उसके लड़के की तीन बच्चियां उसके पास थी।
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में धनहा थाना क्षेत्र के बैरा बाजार में सोमवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास दो बुजुर्ग की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद धनहा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों बुजुर्गों की लाश को कब्जे में ले लिया। जिसको सुबह पोस्टमार्टम में भेजा गया है।

विज्ञापन


वही 24 मई को एक बुजुर्ग लक्ष्मी यादव पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिसकी मृत्यु 3 दिन पहले इलाज के दौरान हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खनन माफिया का जाल: रोहिन भी कर दी छलनी, बंधे तक काट डाले
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पहवारी यादव अपने घर से लगभग 500 की दूरी पर  सोए हुए थे, जहां उनकी हत्या हो गई। वहीं, गांव की ही झलरी देवी अपने घर के बाहर सोई हुई थीं। जबकि उसके लड़के की तीन बच्चियां उसके पास थी। हत्यारे ने उस बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस डबल मर्डर को लेकर गांव में सनसनी फैली हुई है। लोग डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें