फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरियाः अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Thu, 13 Aug 2020 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में किए गए भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के सवरेजी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात एक भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया। हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इस गोलीकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना के सवरेजी खरग गांव के रामहरख पासवान भाजपा नेता हैं। वह महुआडीह किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम 8:40 बजे के करीब वह गांव के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर तबातोड़ तीन फायर झोंक दिए। उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। गांव के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। वहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटना स्थल से भाग निकले। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के पीछे कई तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों की मानें तो रामहरख ने पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह होने की बात कही है। घटना की वजह गांव का विवाद भी प्रमुख मान जा रहा है। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें