फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोविवि की प्रवेश परीक्षा लेटलतीफी से पिछड़ेगा महाविद्यालयों का भी शैक्षणिक सत्र

Tue, 11 Jul 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय या संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रम में दाखिला लेने की कोशिशों में जुटे विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई इस सत्र में भी पिछड़ सकती है। अबतक विवि प्रशासन द्वारा प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित नहीं करने से महाविद्यालय भी छात्रों का प्रवेश लेने से हिचक रहे हैं।
विज्ञापन


गोविवि प्रशासन ने 20 मार्च से ही सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। तब सत्र नियमन का दावा किया गया था कि प्रवेश परीक्षा जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में करा लेने की तैयारी थी। जिससे जुलाई से नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो सके। मई के पहले पखवारे में ही सभी बोर्ड के परीक्षा परिणाम आ जाने के बाद तीन बाद आवेदन की तिथि बढ़ाता रहा। 30 जून अंतिम तिथि गुजरने के साथ 11 जुलाई से प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी थी। लेकिन सोमवार तक प्रवेश परीक्षा की तिथि नहीं घोषित किया जा सका था। हालांकि विवि की वेबसाइट पर 15 जुलाई से प्रवेश परीक्षाएं प्रस्तावित दिखाया जा रहा है।
गोविवि में प्रवेश नहीं होने के कारण महाविद्यालयों में भी आवेदन की तिथि बार-बार विस्तारित की जा रही है। कारण यह है कि ज्यादातर छात्रों की प्राथमिकता विश्वविद्यालय में दाखिला पाना होता है। प्राय: विश्वविद्यालय में प्रवेश की दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद ही महाविद्यालयों में छात्रों की भीड़ उमड़ती है। 15 जुलाई के बाद प्रवेश परीक्षा होने पर अगस्त माह तक प्रवेश की प्रक्रिया चलती रहेगी। ऐसे में अगस्त माह में महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्रों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन



17 जुलाई से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र

गोरखपुर विश्वविद्यालय ग्रीष्मावकाश के बाद 17 जुलाई से शुरू होगा। इसके बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
-

तीन बार बढ़ाई आवेदन की तिथि
गोविवि में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी। तब आवेदन के लिए 20 मई की समय सीमा निर्धारित की गई थी। उसके बाद छात्र हित में तीन बार तिथि विस्तारित की गई। आवेदन की तिथि 30 जून को समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें