गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीएससी, एमएससी, बीएससी (गृह विज्ञान) एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र 17 जुलाई तक ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए आवेदन तिथि को बढ़ाकर अब 17 जुलाई कर दिया गया है। छात्र ऑफलाइन फार्म निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
परास्नातक एवं विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि कल
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय में परास्नातक एवं विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑफलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी लेखा काउंटर संख्या-07 से संपर्क कर 2500 रुपया जमा कर फार्म प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की सूचना बाद में दी जाएगी। संवाद