फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो व ई-रिक्शा के लिए जारी हो रही यूनिक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में संचालित ऑटो और ई-रिक्शा को यूनिक आईडी कोड जारी करते हुए चालकों का सत्यापन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को परिवहन व यातायात विभाग ने रेलवे स्टेशन गेट नंबर-पांच से अभियान की शुरुआत की। पहले दिन 55 ऑटो रिक्शा चालकों का सत्यापन करते हुए उन्हें यूनिक आईडी कोड जारी किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा और एसपी यातायात श्यामदेव बिंद की अध्यक्षता में ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षित यात्रा के लिए बैठक हुई। आरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि शहर में पांच हजार से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनका डाटा नहीं था। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद चालकों का सत्यापन करते हुए यूनिक आईडी जारी की जा रही है। ये आईडी ऑटो व ई-रिक्शा के पीछे अंकित होगा।
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक सभी वाहन स्वामी यूनियन के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपने-अपने वाहन के लिए यूनिक आईडी नंबर जारी करा लें। इसकी समीक्षा हर पांच दिन पर की जाएगी। मालिक या चालक ऑटो का सत्यापन नहीं करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें