इसी प्रकार मानीराम-कोनी (जगदीशपुर) 26.8 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन के निर्माण पर 1,974 करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए 154 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बनने से गोरखपुर के पास रिंगरोड तैयार हो जाएगा। इसके पहले कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन का निर्माण कराया गया है।
कुछ इसी प्रकार महराजगंज-ठूठीबारी-निचलौल होते नेपाल बार्डर तक 40 किलोमीटर लंबे टू लेन पेब्ड शोल्डर के निर्माण पर 809.25 करोड़ की लागत आएगी। केंद्रीय मंत्री इसके अलावा मोहद्दीपुर-जंगलकौड़िया फोरलेन का लोकार्पण करेंगे।
एनएचएआई परियोजना प्रबंधक भवेश अग्रवाल ने कहा कि एनएचएआई की दो तथा एनएच की तीन परियोजना का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शिलान्यास करेंगे। जबकि एनएच की एक परियोजना मोहद्दीपुर-जंगलकौड़िया फोरलेन का लोकार्पण करेंगे।