फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों लोगों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मांग रहा फीडबैक, भरनी होगी ये जानकारी

Wed, 20 Jan 2021 06:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : iStock
गोरखपुर में कोविड का टीका लगवा चुके स्वास्थ्यकर्मियों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पांच सवालों पर फीड बैक मांग रहा है। इन पांच सवालों का जवाब लोगों को भरकर सेव करना होता है। इसमें सेहत से लेकर उन्हें वैक्सीनेशन की जानकारी और उनका अनुभव पूछा गया है। लोग विभाग से आए इस लिंक को भरकर भेजने शुरू कर दिए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
16 जनवरी को शुरू हुए वैक्सीनेशन के पहले दिन जिले में 310 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगाया गया है। जिले में करीब 25 हजार लोगों को टीका लगना है। लेकिन इससे पूर्व अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लोगों से उनकी सेहत की जानकारी मांग रहा है। लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर सवालों का जवाब मांगा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
vaccination Dry run in Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
मैसेज के जरिए आए लिंक से पूछा जा रहा है कि टीका लगने के बाद आपको क्या दिक्कते हुई। टीका लगने से पूर्व क्या आप को टीका की जानकारी दी गई। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक आप डॉक्टरों की निगरानी में रहें की नहीं? मौजूदा समय में आपकी सेहत कैसे है? इन्हीं पांच सवालों का जवाब लिंक के जरिए भरकर सेव करना है।

 

4 of 5
vaccination Dry run in Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य टीम को फीड बैक की जानकारी मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि इसके पीछे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मंशा है कि कोविड टीकाकरण को लेकर पूरा रिकॉर्ड इकट्ठा किया जाए। ऐसे मरीजों का डाटा अलग बनाया जाए जिसे टीकाकरण से हल्की दिक्कतें हो। फिलहाल जिले से अब तक टीकाकरण के बाद लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय टीकाकरण को लेकर फीड बैक ले रहा है। टीका लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों के मोबाइल पर मैसेज के जरिए सवाल पूछे जा रहे हैं। इससे लोगों की सेहत पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की भी नजर रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें