फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जनसंवाद वर्चुअल रैली में गरजे केंद्रीय कृषि मंत्री, बोले- आतंकवादियों की नाक में नकेल डालने का काम कर रही भारत सरकार

Wed, 24 Jun 2020 06:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल रैली को लैपटॉप पर सुनते। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भाजपा गोरखपुर और काशी क्षेत्र की वर्चुअल रैली बुधवार शाम चार बजकर 45 मिनट से शुरू हो गई। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देश में कोरोना वायरस के सामुदायिक विस्तार को रोकने में सफलता प्राप्त की।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर हेल्थ सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया। इस संकट की प्रतिकूल परिस्थितियों में हिन्दुस्तान ने अपने मानवीय दायित्व को निभाया और दूसरे देशों को सहयोग भी किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने से पूर्व प्रदेश में कई दलों की सरकारें रहीं जिन्होंने प्रदेश को इतने बड़े-बड़े जख्म दिए कि उनकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। आज कश्मीर भारत के साथ एकाकार हो गया है। कश्मीर में गरीबों को न्याय मिलना प्रारंभ हो गया है। आतंकवादियों की नाक में नकेल डालने का काम भारत सरकार की ओर से हो गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जनसंवाद रैली में भाग लेती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने आगे कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक हमारे लिए राजनीति का नहीं मानवता को न्याय देने वाला विषय है। वहीं लोग बोलते थे बुंदेलखंड में तो कुछ नहीं हो सकता, गरीबी है, पलायन है, लेकिन आज हमारा बुंदेलखंड का जो हिस्सा यूपी में है वो जैविक खेती के केंद्र के रूप में तब्दील हो रहा है।

खेती के हर जींस के उत्पादन में लगातार उत्तर प्रदेश बढ़ोतरी कर रहा है। उत्तर प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में पुरस्कार मिलने भी प्रारंभ हो गए हैं, इसके लिए आप सबको हृदय से बधाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें