फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओवरब्रिज की सीढ़ियों से गिरकर युवक की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तरंग ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से रविवार सुबह क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:20 बजे सूचना मिली कि तरंग ओवरब्रिज के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक ओवरब्रिज की सीढ़ियों से उतरते समय अचानक फिसलकर नीचे गिर गया था। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें 5 जुलाई की रात करीब 9:40 बजे युवक के सीढ़ियों से फिसलकर गिरने की घटना कैद मिली। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सिर में आई गंभीर चोट माना जा रहा है।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील कहना है कि पहचान होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें