कभी खुद कोरोना से लड़ कर इस बीमारी से आजादी पा चुके कोरोना चैंपियंस अब समाज को सचेत करेंगे। इसके लिए वीडियो, लेख, सोशल मीडिया और फोन कॉल माध्यम बनेगा। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि इसे लेकर 25 कोरोना चैपियंस को स्वास्थ्य विभाग ने यूनिसेफ की मदद से वर्चुअल प्रशिक्षण दिलवाया है।
बताया कि जिले में अभियान को सुचारू तौर पर चलाने के लिए एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल, यूनीसेफ की सोशल मोबलाइजेशन नेटवर्क टीम से गवासुद्दीन और नीलम यादव की टीम जिम्मेदारी संभालेगी।
इसे भी पढ़ें- पूरे देश में जिस किट से जांच पर लगी है रोक, यहां उसी एंटी बॉडी किट से कर दिया कोरोना टेस्ट
प्रशिक्षण प्राप्त कोरोना चैंपियन वीडियो के जरिए समाज में यह संदेश देंगे कि इस बीमारी के प्रति भय और भ्रांति पालने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना चैंपियन अखंड प्रताप ने बताया कि स्वास्थ्य महकमे का यह प्रयास निसंदेह समाज का मनोबल बढ़ाएगा। पत्नी समेत खुद कोरोना संक्रमित रह चुके हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रति भय-भ्रांति को समाप्त करने में और समाज को मनोवैज्ञानिक तौर पर मजबूत करने में यह पहल काफी सार्थक होगी। डॉ नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि वेक्टर बॉर्न डिजीज प्रोग्राम के निदेशक डॉ. राजेंद्र कपूर की वर्चुअल मौजूदगी में विषय विशेषज्ञ डॉ. निर्मल सिंह, संगीता आनंद, भाई सैली, गीताली त्रिवेदी, सोनाली और अमिय शंकर ने प्रतिभागियों को कई उपयोगी जानकारियां दीं है।