गोरखपुर। श्रीलंका के कोलंबो में 13-17 अक्तूबर के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम ने गोरखपुर के अमन श्रीवास्तव की कप्तानी में श्रीलंका से 2-1 से श्रृंखला जीत ली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमन को मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब मिला।
गोरखपुर लौटने पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अमन का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र पाल ने बताया कि अमन की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक मनीष जायसवाल, सचिव इमरान लारी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आनंद गुप्ता, फिरोज आरा, बंटी लारी, जमील अहमद, आदित्य शुक्ला आदि ने अमन को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद