बीआईटी में चल रहें बुद्धा शरद महोत्सव के अन्तिम दिन अयोजित फ्रेशर पार्टी में नव प्रवेशित छात्रो
गोरखपुर। बीआईटी में बुद्धा शरद महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को नवागत छात्रों के सम्मान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। बीटेक, डिप्लोमा, फार्मेसी, पैरामेडिकल डिग्री, एमबीए, होटल मैनेजमेंट व आईटीआई प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत उनके सीनियर्स ने किया।
प्रो. शांतनु रस्तोगी, कुलसचिव विश्वविद्यालय, व्यवसायी व समाजसेवी विकास केजरीवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। काॅलेज के छात्रों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, फैशन शो, रैंपवाक, ड्रामा, सोलोसांग, ग्रुपसांग प्रस्तुत किया। छात्रों की प्रत्येक प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन के बारे में बताते हुए स्व-अनुशासन विकसित करने को कहा। समाजसेवी विकास केजरीवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी एवं सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान निदेशक (प्रशासन) दीपक अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी, बीआईटी डॉ.अरविंद पांडेय, डाॅ. आशीष सिंह, डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे।
क्लाइंट नेम- बीआईटी