फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरिया क्रिकेट क्लब ने हॉक स्पोर्ट्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंडर-12 मुकाबले में देवरिया क्रिकेट क्लब अंडर-12 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉक स्पोर्ट्स अंडर-12 को 107 रन से शिकस्त दी। टीम की जीत में कप्तान आदित्य तिवारी की तूफानी अर्धशतकीय पारी निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में छह विकेट पर 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान आदित्य तिवारी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 67 रन बनाए। नवदीप यादव ने 68 गेंदों पर 60 रन की संयमित पारी खेली। सूर्यांश चौधरी ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से श्रेयांश पांडेय ने सात ओवर में 39 रन देकर दो विकेट हासिल किए। केशव कुशवाहा और शिवा गुप्ता को एक-एक विकेट मिला।
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की शुरुआत खराब रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 32 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। अभि जायसवाल ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि आर्यन यादव ने 17 रन का योगदान दिया। देवरिया क्रिकेट क्लब की ओर से राजवीर यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में मात्र सात रन देकर दो विकेट झटके। रागिनी कुशवाहा, बिट्टू साहू और आकांक्षा कुशवाहा ने एक-एक विकेट हासिल किया। टीम की चुस्त फील्डिंग ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार अर्धशतक लगाने वाले आदित्य तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें