फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भूसी लदे अनियंत्रित ट्रक ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, एक घायल

Mon, 23 Feb 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिपराइच-सोनबरसा मार्ग पर महुअवा नाले के पास हुआ हादसा
विज्ञापन



पिपराइच। पिपराइच-सोनबरसा मार्ग पर महुअवा नाले के पास रविवार को भूसी लदे ओवरलोड ट्रक ने अनियंत्रित होकर तीन वाहनों में टक्कर मार दिया। इसमें एक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, पिपराइच की ओर से जा रहे तेज रफ्तार भूसी लदा ट्रक महुअवा नाले के समीप अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने पहले खड़ी दो मैजिक को टक्कर मारा। इसके बाद विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक को भी टक्कर मार दिया। फिर ट्रक अनियंत्रित हाेकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा। इस दौरान ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजा गया। इस संबंध में पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में संबंधित पक्ष से शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोड ट्रक व ट्रेलर से जाम की समस्या
क्षेत्र के सभी मार्गों पर लगातार ओवरलोड गाड़ियां चल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड और बड़े वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बीते 26 जनवरी को ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से पिपराइच ब्लॉक में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी की जान चली गई थी। वहीं, तूरा बाजार के निकट हादसे में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें