गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के सामने बृहस्पतिवार की देर रात महराजगंज जिले के परतावल नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि की थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में चेयरमैन प्रतिनिधि समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के परतावल बाजार कस्बे के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया अपने साथियों बलराम गुप्ता, देवराज, धीरज और कमालुद्दीन के साथ लखनऊ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यह समारोह पंचायत इंटर कॉलेज के प्रबंधक के बेटे का था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग थार से बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे।