गोरखपुर जिले के एकौना थाना के नगवां गांव के पास अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में पलट गई। पास से गुजर रहे पुलिस के जवान और ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बचाया।
प्रयागराज के साउथ मनाका के रहने वाले अंशू जैन देवरिया जिले के पुरैना एसबीआई ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। शनिवार शाम वह अपने पिता के साथ घर जा रहे थे। एकौना थाना के नगवां गांव के पास पहुंचे अचानक अंधा मोड़ आ गया, कार अनियंत्रित होकर पलट गई और गड्ढे में गिर गई।
उन्होंने बताया कि गाड़ी के पीछे पुलिस के जवान विभूति राव बाइक से आ रहे थे। वहीं, घटनास्थल पर कुछ और लोग आ गए। ग्रामीणों और पुलिस के जवान ने उन्हें बाहर निकाला। रात भर अपने घर पर रखा और सुबह प्रयागराज के लिए रवाना किया।