फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: तेज रफ्तार बेकाबू कार दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 12 Feb 2021 06:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देर रात बेकाबू कार एक दुकान में घुस गई। दुकान के समीप सो रहे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे कार सवारों को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस पर कार सवारों को भगाने का आरोप लगा लोगों ने हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।

बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात बिहार के चार युवक कार से सलेमपुर की तरफ से आ रहे थे। नगर के बस स्टैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दुकान में घुस गई। दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


संयोग ठीक रहा कि बगल में सो रहे मकान मालिक के परिवार के लोग व कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक कार लेकर भागने की कोशिश की तो लोगों ने चालक को पकड़ लिया।

पुलिस पर कार सवारों को भगाने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना है कि कार में सवार चारों युवकों ने शराब पी थी। इस बाबत सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। पता करता हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें