फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाचा-भतीजा में मारपीट, चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के सरयाखास सीधेगौर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा-भतीजे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरयाखास सीधेगौर निवासी रामहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक जनवरी की शाम वह अपने घर में खाना बना रहे थे। उसी दौरान उनका भतीजा बलिराम साहनी मोबाइल फोन पर जोर-जोर से बात कर रहा था। रामहित द्वारा बाहर जाकर बात करने के लिए कहने पर बलिराम साहनी गुस्से में आ गया और ईंट व कड़े से उन पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान सुमन देवी, श्यामली साहनी और अनिरुद्ध साहनी भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी मारपीट में साथ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रामहित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुमन देवी, श्यामली साहनी, अनिरुद्ध साहनी और बलिराम साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें