फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भतीजी को बंधक बनाकर चाचा ने किया था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महिला ने दिए तहरीर में लिखा है कि वह खोराबार इलाके में बेटी के साथ रहती है। पति पति बाहर रहते हैं। 28 जनवरी को अपनी 15 वर्षीय बेटी को घर पर अकेला छोड़कर अपने मायके गई थी। रात को उसके कमरे में पहुंचे देवर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल फोन से उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के एक गांव में भतीजी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि अपने मोबाइल फोन से आरोपी ने  दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी भी दिया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला ने दिए तहरीर में लिखा है कि वह खोराबार इलाके में बेटी के साथ रहती है। पति पति बाहर रहते हैं। 28 जनवरी को अपनी 15 वर्षीय बेटी को घर पर अकेला छोड़कर अपने मायके गई थी। रात को उसके कमरे में पहुंचे देवर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

अपने मोबाइल फोन से उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। अगले दिन मायके से लौटने पर बेटी ने आपबीती बताया। पूछने पर आरोपी फिर से जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक खोराबार कल्याण सिंह सागर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को मंगलवार को गिरहफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान केवटलिया गांव निवासी मनोज निषाद के रूप छमें हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया,जहां से जेल भेजा गया। आरोप है कि शादी करने का दबाव बनाने पर इनकार कर दिया था, जिसके बाद युवती ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें