फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज रोड के नाले की गहराई बढ़ाने के लिए 15 जून तक का अल्टीमेटम

Wed, 29 Mar 2023 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर निगम लगातार नाले की गहराई बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देश देता रहा है। इसके बाद डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 जून तक नाला निर्माण कराने का काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के दोनों ओर की कॉलोनियों में जलभराव की आशंका देखते हुए डीएम कृष्णा करुणेश ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 जून तक नाले की गहराई बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने इस काम को दो चरणों में पूरा करने को कहा है। नाले की गहराई कम होने के कारण दर्जनों मोहल्लों का पानी निकलने में समस्या हो रही है।

विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने असुरन-मेडिकल कॉलेज रोड पर बने नाले की वजह से प्रभावित मोहल्लों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि नगर निगम लगातार नाले की गहराई बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देश देता रहा है। इसके बाद डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 जून तक नाला निर्माण कराने का काम पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी नगर विनीत सिंह, पीडब्ल्यूडी के प्रवीन कुमार, एनडी पांडेय, राजेश कुमार, ओपी यादव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में CM योगी ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- एक साथ चल रहे नवरात्र रमजान, कहीं कोई हलचल नहीं
विज्ञापन


ऐसे होगा काम

  • पहले चरण में 15 अप्रैल से 15 मई के बीच परंपरा शॉप से खजांची चौराहा तक पूर्वी पटरी नाले को पीडब्ल्यूडी का प्रांतीय खंड चौड़ा और गहरा करेगा।
  • दूसरे चरण में 15 मई से 15 जून तक एचएन सिंह चौराहे से शाहपुर थाना चौराहा और वन विभाग कार्यालय से खजांची चौक तक पश्चिमी पटरी नाला को पीडब्ल्यूडी का प्रांतीय खंड गहरा करेगा।

विज्ञापन

तुर्रा नाला तक नगर निगम बनाएगा पक्का नाला
तुर्रा नाला तक के सात सौ मीटर लंबे कच्चे नाले को नगर निगम पक्का बनवाएगा। नगर निगम ने नाला पक्का बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाने की शुरुआत की है। त्वरित आर्थिक विकास योजना से नाला निर्माण के लिए शासन से धन मांगा जाएगा। वसुंधरा नगर में बने संपवेल से पानी तुर्रा नाला में भेजा जाता है।




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें