फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अज्ञात वाहन और टेंपो से टक्कर में दो युवकों की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल और गगहा क्षेत्र में हुए हादसे, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

एक युवक की मेडिकल कॉलेज और दूसरे ने मौके पर तोड़ा दम
जगतबेला/कौड़ीराम। चिलुआताल और गगहा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पहली घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत भंडारो अंडरपास के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रिपुसूदन (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बरियारपुर, डोहरिया बाजार का निवासी था। बुधवार रात करीब 11 बजे अपनी बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिपुसूदन परिवार का बड़ा बेटा था। वह शटरिंग का काम कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम स्थित एक्सिस बैंक के पास बृहस्पतिवार को हुई, जहां बाइक और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दीपक कुमार (22) की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक चंवरिया खुर्द का निवासी था और अपनी बाइक से घर लौट रहा था। हादसे में विक्रम मौर्य और राधिका समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें