भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन और पर्स चोरी के विवाद में दो युवकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पीपीगंज निवासी चार आरोपियों रहीम, रहमान, रिजवान और शिवम श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को दी तहरीर में पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरवल वार्ड नंबर 15 निवासी परमानंद ने बताया कि 30 जुलाई को अपने गांव के रोशन यादव के साथ खेत में पानी चला रहा था। दोनों ने मोबाइल फोन और पर्स खेत के पास सड़क किनारे बिजली के खंभे के नीचे रख दिए थे। कुछ देर बाद लौटने पर सामान गायब मिला। आरोप है कि चोरी के शक में पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरवल वार्ड नंबर 15 निवासी आरोपी रहीम से पूछताछ करने पर उसने अपने तीन साथियों क्षेत्र निवासी रिजवान और शिवम श्रीवास्तव को बुला लिया। इसके बाद सभी ने दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
चारों आरोपी आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रहीम, पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरवल वार्ड नंबर 15 निवासी रहमान, अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी रिजवान और क्षेत्र के हनुमंतनगर वार्ड नंबर दो निवासी शिवम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।