फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनईआर रेलवे ब्लॉक : गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी होगी निरस्त, जानिए कब- 17 ट्रेनों का मार्ग बदला

Tue, 25 Mar 2025 11:21 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

ख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृतसर से 28 मार्च को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 28 मार्च को चलने वाली जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
कैंसिल रहेंगी ट्रेनें( सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड स्थित बस्ती-गोविंदनगर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशनिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। ऐसे में 29 और 30 मार्च को गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और भटनी-अयोध्या मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही गोरखधाम समेत 17 ट्रेनों काे बदले मार्ग से चलाया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृतसर से 28 मार्च को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 28 मार्च को चलने वाली जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

दरभंगा से 29 मार्च को चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से 29 मार्च को चलने वाली सप्त क्रांति एक्सप्रेस, दरभंगा से 29 मार्च को चलने वाली दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, बरौनी से 29 मार्च को चलने वाली बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से 29 मार्च को चलने वाली नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी, गोमतीनगर से 29 मार्च को चलने वाली गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस से 29 मार्च को चलने वाली सप्त क्रांति एक्सप्रेस, गांधीधाम से 28 मार्च को चलने वाली गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी, अमृतसर से 29 मार्च को चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 मार्च को चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, काठगोदाम से 29 मार्च को चलने वाली बाघ एक्सप्रेस, नई दिल्ली से 29 मार्च को चलने वाली नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें