फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया वॉलीबाल : कुरुक्षेत्र को हराकर यूपी पुलिस फाइनल में, गोरखपुर रिजनल स्टेडियम में हो रही प्रतियोगिता

Tue, 25 Mar 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

कुरुक्षेत्र ने पहले सेट में यूपी पुलिस को 27-25 अंकों से पराजित किया। दूसरे सेट में यूपी पुलिस की टीम ने 25-19 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही, लेकिन कुरुक्षेत्र ने 25-22 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद यूपी पुलिस ने कुरुक्षेत्र को चौथे सेट में 25-15 और पांचवें में 15-13 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष वाॅलीबाल में सोमवार को पहला सेमीफाइनल उत्तर प्रदेश पुलिस और कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की टीम के बीच खेला गया। इसमें यूपी पुलिस ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र ने पहले सेट में यूपी पुलिस को 27-25 अंकों से पराजित किया। दूसरे सेट में यूपी पुलिस की टीम ने 25-19 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही, लेकिन कुरुक्षेत्र ने 25-22 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इसके बाद यूपी पुलिस ने कुरुक्षेत्र को चौथे सेट में 25-15 और पांचवें में 15-13 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एयरफोर्स के अश्वनी दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। वहीं, लीग मैच में उत्तर रेलवे ने एमपी एकेडमी को 25-12, 25-12 से हराया। दूसरे मैच में यूपी पुलिस ने साई रायबरेली को 25-13, 25-21 से पराजित किया।
विज्ञापन


तीसरे मैच में इंडियन नेवी ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे को 25-15, 25-20 से शिकस्त दी। इस अवसर पर बीएन मिश्रा, इशरत अली, अजय राय, सुधीर सिंह, धर्मवीर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, बृजेश यादव, मोहन शुक्ला उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें