फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज और कल दो ट्रेनें निरस्त, कई का संचालन रहेगा प्रभावित

Sat, 29 Apr 2023 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट स्टेशन पर बनेगा ऊपरगामी सेतु, लिया जाएगा ब्लाॅक
विज्ञापन

- गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी दो दिन रहेगी निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। डोमिनगढ़ गोरखपुर कैंट कुसम्हीं रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का निर्माण होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए कैंट स्टेशन पर पैदल ऊपरिगामी पुल बनेगा। ऊपरिगामी पुल (एफओबी) के गर्डर कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से 29 और 30 अप्रैल को कई ट्रेनों का संचालन जहां निरस्त रहेगा। वहीं कुछ ट्रेनों को रि-शिड्यूल और नियंत्रित करके चलाया जाएगा।


इन ट्रेनों को किया निरस्त

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 29 और 30 अप्रैल को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नरकटियागंज से 29 एवं 30 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों की हुई रि-शिड्यूलिंग-

- काठगोदाम से 29 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस काठगोदाम से 02:30 घंटा रि-शिड्यूल कर चलेगी।

- सीवान से 29 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 05153 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी सीवान से तीन घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

- सीवान से 30 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 05153 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी सीवान से दो घंटा रि-शिड्यूल कर चलेगी।

- नकहा जंगल से 29 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05375 नकहा जंगल-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल से दो घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

- नकहा जंगल से 30 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 05375 नकहा जंगल-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल से एक घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

- दरभंगा से 29 एवं 30 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी दरभंगा से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

- बरौनी से 29 एवं 30 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी बरौनी से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी

- गोरखपुर से 29 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी ।

- गोरखपुर से 29 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस गोरखपुर से 01 घंटा 05 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

- गोरखपुर से 30 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 03 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

- कटिहार से 29 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

- नौतनवां से 30 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 18202 नौतनवां-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवां से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।


इन ट्रेनों को किया गया नियंत्रित


-
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 01 घंटा नियंत्रित कर चलाई जा रही है।

-
मथुरा से 28 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 02 घंटा नियंत्रित कर चलाई जा रही है।

-
जम्मूतवी से 28 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में 02 घंटा नियंत्रित कर चलाई जा रही है।

- आनंद विहार टर्मिनस से 28 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 15622 आनन्द विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस मार्ग में 03 घंटा नियंत्रित कर चलाई जा रही है।
विज्ञापन


- रक्सौल से 29 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी मण्डल पर 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

-
पोरबंदर से 28 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मार्ग में 03 घंटा नियंत्रित कर चलाई जा रही है।

-
बांद्रा टर्मिनस से 28 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में 03 घंटा नियंत्रित कर चलाई जा रही है।

-
बरौनी से 30 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

- सहरसा से 30 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

- आनंद विहार टर्मिनस से 29 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें