फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल गईं दो किशोरियां लापता, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। स्कूल में पढ़ने गईं दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के महुलिया खुर्द (भीटी दूबे) निवासी 14 वर्षीय और 13 वर्षीय किशोरियां 19 मई की सुबह पढ़ाई के लिए क्षेत्र के एक निजी स्कूल में गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे विद्यालय से निकलने के बाद दोनों संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों का आरोप है कि महुलिया खजुहा (भैंसवली) निवासी किशन गुप्ता और छोटकाई दोनों किशोरियों का अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें