फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों का दो गुट भिड़े, छात्र नेता को पीटा

Tue, 18 Feb 2020 07:55 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में मंगलवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र नेताओं का दो गुट आपस में भिड़ गया। एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र नेता को पीट दिया। उसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


विभिन्न कक्षाओं के टॉपरों को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को एचआरपीजी कॉलेज के कॉमन हाल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की तैयारी चल ही रही थी कि छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह प्राचार्य कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने कॉमन हाल में कार्यक्रम आयोजित होने पर आपत्ति जताई और उसे कॉलेज के परिसर में कराने की मांग की। उसके बाद छात्र संघ उपाध्यक्ष सौरभ पांडे पहुंचे और कॉमन हाल में कार्यक्रम होने का समर्थन किया। दोनों गुट के छात्र एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

उसके बाद छात्र नेता कॉमन हाल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के एक छात्र नेता को पीट दिया। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर कोतवाल अजय सिंह, एसएसआई सुभाष मौर्य और गोला चौकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह पहुंच गई। उन्होंने छात्र नेताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। परिसर में पुलिस बल को तैनात कर दिया। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. रामसोच यादव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर छात्र नेताओं का गुट आपस में विवाद कर लिया। बाद में मारपीट हुई। अगर कोई छात्र नेता शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के हंगामे को देखते हुए प्रतिभा सम्मान समारोह अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


21 तक कॉलेज बंद
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रों के बवाल को देखते हुए कॉलेज को 21 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. रामसोच यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अवकाश के दौरान प्रायोगिक परीक्षाएं चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें