फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: आधी रात- 2 हादसे, पहले भिड़ी दुल्हे की कार..थोड़ी दूर भिड़े बाइक सवार-दो की मौत- मिला 'अवैध तमंचा'

Thu, 13 Feb 2025 01:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

गोरखपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज और रामगढ़ताल के पथरा में बुधवार की देर रात दो सड़क हदसा हो गया। इससे दो युवकों की मौत हो गई। पथरा में मृतक बाइक सवार के पास से अवैध तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन
दुल्हे की कार - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट क्षेत्र के एमएमएमयूटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास देर रात सड़क हादसे में कार सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश यादव (30) पुत्र स्वर्गीय रामनाथ यादव निवासी ग्राम सांडेकला थाना मेहदावल जिला संत कबीरनगर निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घायलों में आनंद गुप्ता पुत्र शंभू नाथ गुप्ता (उम्र करीब 27 वर्ष) 02.नितेश यादव पुत्र सुग्रीव यादव (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासीगण ग्राम सांडेकला थाना मेहदावल जिला संत कबीरनगर का नाम शामिल है।

विज्ञापन

इसी बाइक से जा रहे थे युवक, एक की मौत - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
गाड़ी लखनऊ के नंबर पर पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी से युवक किसी शादी में शामिल होने आए थे। इस दौरान देर रात अचानक ये हादसा हो गया।

वहीं, रामगढ़ताल इलाके के पास भी देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। देर रात पथरा इलाके में बाइक सवार युवक कहीं जा रहे थे। इसी बीच अचानक तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ही अवैध तमंता भी मिला पड़ा। पुलिस युवकों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें