फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंचर की दुकान में सो रहे थे लोग, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Mon, 19 Apr 2021 07:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक व हादसे में क्षतिग्रस्त दुकान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां हाटा कोतवाली अंतर्गत फोरलेन पर उपासपुर गांव के पेट्रोल पंप के बगल में पंचर बनाने वाले की गुमटी में सोमवार भोर में एक ट्रक घुस गया, जिससे गुमटी में सो रहे पंक्चर बनाने वाले मिस्त्री व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


बिहार के वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर के रसूलपुर तुर्की निवासी सुकेश पासवान (22) हाटा कोतवाली के उपासपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के बगल में गुमटी रखकर पंक्चर बनाने का काम करते थे। रविवार की रात खाना खाने के बाद सुकेश अपनी गुमटी में सो गए। उसके साथ बगल के ढाबा पर काम करने वाले अभिमन्यु प्रसाद (45) निवासी खरोह चौराहा, थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया भी सोए हुए थे।

सोमवार भोर में लगभग पांच बजे गोरखपुर से कसया की तरफ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पेड़ों से टकराते हुए गुमटी में जा घुसा। गुमटी में सो रहे  सुकेश व अभिमन्यु की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुकरौली सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने गुमटी में शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना स्थल पर मौजूद ट्रक को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें