फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

भलुअनी/रुद्रपुर (देवरिया)। भलुअनी चौराहे और रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पांडेयपुर गांव निवासी मकसूदन पांडेय (50) पुत्र सरजू पांडेय शनिवार की देर शाम किसी काम से भलुअनी चौराहे पर गए थे। वह थाना गेट के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच देवरिया की ओर से आ रहे तेज और अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मकसूदन की मौत की जानकारी होने पर पत्नी नीलम बदहवाश हो गईं। जबकि बुढ़ापे की लाठी टूट जाने से पिता की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। थानाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। हादसे में मकसूदन की मौत हो गई है।
उधर, रुद्रपुर के अहलादपुर मरकड़ी गांव के कुशहवा टोला निवासी सहदेव साहनी (60) मछली का शिकार कर परिवार की जीविका चलाते थे। उनके चार बेटे हैं। सबकी शादी हो गई है। रविवार सुबह सहदेव मछली पकड़ने को गए थे। दोपहर बाद पैदल घर लौट रहे थे। रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझने पुल के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पत्नी विद्यावती देवी और चार बेटे धर्मेंद्र, जितेंद्र, योगेंद्र, दिलीप का रो रोकर बुरा हाल है।
अब कैसे होगी बेटी की शादी
क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी मकसूदन पांडेय बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। लॉकडाउन में रोजगार छिन जाने पर वह गांव चले आए थे। उनकी मौत से बेटी की डोली उठाने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन

मकसूदन की बेटी का रिश्ता गोरखपुर के एक मोहल्ले में तय थी। 26 अप्रैल को तिलक 30 अप्रैल 2021 को शादी होनी है। अब परिवार के लोगों को बेटी की शादी की चिंता सता रही है। मकसूदन की मौत से पुत्र बिट्टू, ब्यूटी, जीवन और सलोनी अनाथ हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें