गोरखपुर जिले में मोबाइल पर बात करते-करते दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। हरपुर बुदहट पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कटाइटिकर में मोबाइल पर बात करने के दौरान अगल-बगल रहने वाली दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इसके बाद घर से बाहर निकलकर जमकर दोनों के बीच मारपीट हुई। हरपुर बुदहट पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कटाइटिकर की विंध्यवासिनी देवी और लक्ष्मी देवी अगल-बगल रहती हैं। पांच फरवरी को दोनों में मोबाइल से बातचीत के दौरान कहासुनी होने लगी। दोनों मोबाइल पर ही एक-दूसरे को देखने की धमकी देने लगीं। इस बीच दोनों घरों से बाहर निकल आईं। सामने पड़ते ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों महिलाओं को चोट आई है। आसपास के लोगों ने झगड़ा शांत कराया।