फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती जिले में दो श्रमिक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 48

Fri, 15 May 2020 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। अब गैर प्रांत से आने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। शुक्रवार को दो और श्रमिक पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक मुंबई से आए 25 श्रमिकों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी ट्रक व अन्य साधनों से आए हैं।

विज्ञापन


अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 48 हो गई है। इनमें से 22 लोगों की लगातार तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। 23 का इलाज चल रहा है।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के 25 एक्टिव केस हैं। गैर प्रांत से जिले में श्रमिक लगातार आ रहे हैं। संदिग्ध मिलने पर जिला प्रशासन ने इन्हें क्वारंटीन करा रहा है। इनके नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि दो नए कोरोना पॉजिटिव केस में एक ओपेक कैली व एक गौर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन किया गया था। दोनों को मुंडेरवा सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले के कंटेनमेंट इलाके में स्थिति सामान्य है। केवल गैर प्रांत से आए 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें