फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में बनेंगे दो और कल्याण मंडपम, जल्द होगा शिलान्यास- इन्हें मिलेगा इसका फायदा

Tue, 27 Feb 2024 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर शहर में नगर निगम की तरफ से दो कल्याण मंडपम तैयार होगा। इससे जरूरतमंद लोगों को अपने बेटियों के शादी या अन्य धार्मिक आयोजनों में काफी सहूलियत मिलेगी। नगर आयुक्त ने इसकी तैयारी शुरू करवा दी है।
विज्ञापन
कल्याण मंडपम की जमीन का निरीक्षण करते डीएम कृष्ण करुणेश एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मांगलिक कार्यक्रमों के लिए छह जगह कल्याण मंडपम बनाए जाने हैं। दो जगह इसका निर्माण हो रहा है। दो और जगहों पर बनाने के लिए सोमवार को जमीन चिह्नित कर ली गई। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम और जीडीए की तरफ से कल्याण मंडपम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


सीएम ने जरूरतमंद परिवारों को वैवाहिक संस्कार या अन्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए इसे तैयार करने का निर्देश दिया था। सोमवार को डीएम कृष्णा करुणेश ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के साथ जमीन का निरीक्षण कर वार्ड नंबर 22 जंगल

तुलसीराम पश्चिमी और पांच बाबा गंभीरनाथ नगर में कल्याण मंडपम के निर्माण को सहमति प्रदान कर दी। मंडपम के लिए जल्द ही डीपीआर तैयार कर शिलान्यास कराने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद डीएम ने फैसला लिया कि बाबा गंभीरनाथनगर में मानबेला में गाटा संख्या 315 मि, 316 और 631 के रकबा 0.465 हेक्टेयर में 51 गुणा 32 वर्गमीटर में जमीन पर कल्याण मंडपम तैयार होगा।

इसी तरह वार्ड 22 तुलसीराम पश्चिमी में जंगल तुलसीराम बिछिया में गाटा संख्या 89 में 0.142 हेक्टेयर 40 गुणा 28 वर्ग मीटर जमीन पर कल्याण मंडपम का निर्माण होगा। फिलहाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सुरजकुंडधाम नगर के निरंकारी भवन में 01.92 करोड़ से नगर निगम स्वयं एवं खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास 04.25 करोड़ रुपये की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें