फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur LockDown: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नहीं रहेंगे भूखे, भोजन के लिए की है ये खास व्यवस्था

Thu, 26 Mar 2020 10:33 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • दो मोबाइल वैन से पुलिसकर्मियों को पहुंचाएंगे भोजन
  • रास्ते में मिलने वाले जरूरतमंद को मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे भोजन
विज्ञापन
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मचारियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार से कैंटीन के तौर पर दो मोबाइल वैन को लगाया जाएगा। ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को रास्ते में उनकी तैनाती स्थल में ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। तीस रुपये में पुलिस वाले भोजन का पैकेट ले सकेंगे। यदि रास्ते में कोई जरूरतमंद नजर आएगा तो पुलिस मोबाइल कैंटीन पर तैनात कर्मचारी उनको मुफ्त में भोजन देंगे।

विज्ञापन


यह व्यवस्था बुधवार की शाम तक पुलिस लाइंस में की जा रही थी। लगातार ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों, जो बैरक या किराए के कमरों में अकेले रहते हैं, वे अपने भोजन-पानी का प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस और कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए एसएसपी ने दो मोबाइल कैंटीन चलाने का निर्देश दिया है।

पुलिस लाइंस के आरओ सिस्टम से पानी भी मुहैया भी कराया जाएगा। साथ में खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी। बुधवार की शाम पुलिस लाइंस के आरटीसी में पहुंचकर एसएसपी ने सभी को कोरोना वायरस से बचने की हिदायत दी और सफाई के अलावा सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


जीआरपी के पुलिसकर्मियों की हुई जांच
जीआरपी लाइंस में सभी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच हुई। पिछले चार दिनों तक जीआरपी थाना, लाइंस और एसपी रेलवे कार्यालय में तैनात सभी पुलिसकर्मी बाहर से आए यात्रियों की जांच कराने में लगे थे। इसको देखते हुए एसपी रेलवे पुष्पांजलि ने सबके स्वास्थ्य की जांच का निर्देश दिया था। उसके बाद सभी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान कोई भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

विज्ञापन

लाइन लगाकर दवा खरीदने की नसीहत, पुलिस करेगी चेकिंग

दवा की दुकानों पर जुट रही भीड़ को देखते हुए एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने लक्ष्मण रेखा खिंचवाई। शहर में घूम घूम कर दुकानों पर लाइन लगवा और इसके महत्व को बताते हुए दवा व्यापारियों से अपील की कि लाइन से ही दवाएं दे ताकि सोशल डिस्टेंस मेंटेन हो सके।

एसपी ट्रैफिक के मुताबिक, टीआई को लाइन में लगाकर इसका डेमो भी किया गया कि किस तरह से एक-दूसरे से दूर-दूर खड़े होकर लाइन लगानी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीज की पहचान आसान नहीं है, इस वजह से दूरी मेंटेन कर ही इससे निपटा जा सकता है। थोड़ी सी सावधानी हमको बचा सकती है और चूक संक्रमित भी कर सकती है। इस दौरान टीआई एए अंसारी, जेपी सिंह यादव, सुनील कुमार, रुद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहें।

चारा नहीं आने से जानवरों के सामने खाने का संकट
लॉक डाउन और पुलिस की सख्ती की वजह से जानवरों का चारा भी गोरखपुर नहीं आ पा रहा है। भूसे की गाड़ी कहीं बीच रास्ते में फंसी है। इससे जानवरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। अंबेश्वरी पैराडाइज में रहने वाले विनय राय का कहना है कि 50 गाय पाल रखी है।

भूसा नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही रहा तो गायें भूखी रहेंगी। पुलिस, प्रशासन को जानवरों का चारा लेकर आने वाली गाड़ियों को नहीं रोकना चाहिए। गारखनाथ क्षेत्र की महिला ने कहा कि जानवरों को चारा नहीं मिल पा रहा। जानवर भूख से मरे तो परेशानी और बढ़ेगी।

मास्क, ग्लब्स बांटे, सुरक्षित रहने का संदेश दिया
 कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और राहत कार्य में आरएसएस की टोली भी लग गई है। गोरखपुर दक्षिणी भाग के प्रांत प्रचार टोली के सदस्य पुनीत पांडेय ने बुधवार को एसपी यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा को मास्क व ग्लब्स भेंट किया। साथ ही तिवारीपुर थानाक्षेत्र के पुलिस कर्मी और होमगार्ड को मास्क, ग्लब्स उपलब्ध कराकर सुरक्षित रहने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रमोद गौड़, राहुल और सौरभ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें