फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बैग रखने के विवाद में भिड़े दो युवक, तलाशी में मिले 43.95 लाख रुपये; हवाला कनेक्शन की होगी जांच

Thu, 26 Nov 2026 07:36 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

राजघाट थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। बैग रखने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों के बैग की तलाशी ली तो कुल 43.95 लाख रुपये बरामद हुए। विकास पांडेय के पास से 26.14 लाख और दुर्विजय यादव के पास से 17.80 लाख रुपये मिले। नकदी के स्रोत और गंतव्य की जानकारी न दे पाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कदी के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकने पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट थाना क्षेत्र में बुधवार रात बैग रखने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बैग की तलाशी ली तो नोटों की गड्डियां देखकर हैरान रह गई। दोनों के पास से कुल 43 लाख 95 हजार 600 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में युवक नकदी के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब नकदी के साथ हवाला कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल इलके के विवेकपुरम निवासी विकास पांडेय और हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के टिकरिया नाथ सिंह निवासी दुर्विजय यादव के रूप में हुई है।
सीओ कैंट आईपीएस अरुण कुमार एस ने बताया कि बुधवार रात टीपीनगर चौकी प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों के बीच विवाद होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बैग रखने को लेकर झगड़ रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली। इस दौरान तारामंडल के विवेकपुरम निवासी विकास पांडेय के बैग से 26 लाख 14 हजार 700 रुपये और हरपुर बुदहट के टिकरिया निवासी दुर्विजय यादव के पास से 17 लाख 80 हजार 900 रुपये बरामद हुए। दोनों बैग से कुल 43 लाख 95 हजार 600 रुपये मिले।

विज्ञापन

आयकर विभाग करेगा जांच

पुलिस के अनुसार, इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद दोनों युवकों से पूछताछ की गई लेकिन वे नकदी कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी, इसका स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इसके बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई। राजघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। सीओ कैंट ने बताया कि आयकर विभाग नकदी के स्रोत और उसके इस्तेमाल की जांच करेगा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रकम किसी हवाला नेटवर्क से तो जुड़ी नहीं है। जांच में नकदी अवैध मिलने पर आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें