फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : लुत्तूर अकादमी और अचीवर्स-11 की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबलों में बृहस्पतिवार को लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी और अचीवर्स 11 की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। एक मुकाबले में लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी (बी) को नौ विकेट से हराया। जबकि दूसरे मैच में अचीवर्स 11 ने एसकेपी क्रिकेट क्लब बस्ती को 216 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बी डिवीजन के मैच में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी (बी) पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अथर्व पांडेय और सुधांशु ने 18-18 रन बनाए। जबकि अनुराग ने 17 और आदित्य सिंह ने 11 रन का योगदान दिया। लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी के रमेश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.1 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट झटके। आकाश प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह और अजय कुमार को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी ने 12.2 ओवर में ही एक विकेट पर 89 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। रमेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। दीपक कुमार यादव ने नौ रन बनाए। लक्ष्य की ओर से अथर्व पांडेय को एकमात्र विकेट मिला। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रमेश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला एनई रेलवे ग्राउंड पर ए डिवीजन में खेला गया, जहां अचीवर्स 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आयुष प्रकाश चौधरी ने 67, आयुष पांडेय ने 67, रोहित थापा ने 58 और रंजीत यादव ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। परिवेश त्रिपाठी ने 32 रन का योगदान दिया। एसकेपी क्रिकेट क्लब बस्ती की ओर से ऋषभ शुक्ला ने तीन विकेट लिए।
318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसकेपी क्रिकेट क्लब बस्ती की टीम 20.5 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। आशुतोष चौहान ने 22, यश ने 17 और बृजेश राव ने 16 रन बनाए। अचीवर्स 11 के आयुष पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट झटके। प्रशांत और सुंदरम द्विवेदी को दो-दो विकेट मिले। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आयुष पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें