फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : गोला और एमजी ब्लू की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रथम स्व. प्रकाश नारायण श्रीवास्तव टी-20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में आरएस गोला और एमजी ब्लू की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दिन का पहला मुकाबला स्टार-11 बड़हलगंज और आरएस गोला के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गोला ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़हलगंज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से महताब ने 40 रन, आकाश यादव ने 24 रन और आर्यभट्ट ने 13 रन का योगदान दिया। गोला की ओर से निर्भय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। अभिषेक ने दो, रोशन ने दो और शिव ने एक विकेट लिया।
132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोला की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज रोशन शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद साहिल सिंह ने 16 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि आदेश ने 17 और अखंड ने 16 रन बनाकर टीम को संभाला। गोला ने लक्ष्य पांच ओवर शेष रहते सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। निर्भय को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में एमजी ब्लू ने एमजी रेड को एकतरफा मुकाबले में 142 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजी ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एमजी ब्लू के लिए शाश्वत गुप्ता ने 42 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। सूर्यांशु शुक्ला ने 13 गेंदों पर 36 रन, एकांश सिंह ने 44 रन, जबकि नमन और शत्रुघ्न ने 17-17 रन का योगदान दिया। एमजी रेड की ओर से सूर्या ने चार विकेट हासिल किए। 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजी रेड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और पूरी टीम 15 ओवर में 87 रन पर ढेर हो गई। प्रथम ही दहाई का आंकड़ा छू सके और उन्होंने 10 रन बनाए। एमजी ब्लू की ओर से राज राय ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने।
इससे पहले वरिष्ठ कवि एवं शायर प्रदीप मिश्रा और आशीष श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुशील त्रिपाठी, जयप्रकाश यादव, अनुराग यादव, निदेशक ओपी सिंह, चंदन सिंह और प्रखर श्रीवास्तव समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें