फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टाइम वॉच और एनएस क्रिकेट एकेडमी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबलों में मंगलवार को टाइम वॉच और एनएस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बी-डिवीजन मुकाबले में टाइम वॉच ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को 138 रन से हराया। जबकि एनई रेलवे ग्राउंड पर ए-डिवीजन के मैच में एनएस क्रिकेट एकेडमी ने एवरबॉन्ड को 58 रन से पराजित किया।

गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए 35 ओवर के मैच में टाइम वॉच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.3 ओवर में 256 रन बनाए। रुद्र ओझा ने 65 गेंदों में 24 चौके और दो छक्कों की मदद से 133 रन की विस्फोटक पारी खेली। इमरान अली ने 48 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि अंशुमान सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। ऑक्सफोर्ड की ओर से कार्तिक द्विवेदी ने 42 रन देकर चार विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम 27 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। कप्तान मोहम्मद सैफ ने 47 रन और अभिनव पांडेय ने 22 रन बनाए। टाइम वॉच की ओर से अलंकृत ने 23 रन देकर पांच विकेट, इमरान अली ने तीन विकेट और रुद्र ओझा ने दो विकेट लिए। रुद्र ओझा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए ए-डिवीजन के सुपर लीग मुकाबले में एनएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 135 रन बनाए। उत्कर्ष यादव ने 93 गेंदों में 62 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि यशवीर सिंह ने 20 रन बनाए। एवरबॉन्ड की ओर से ऋषभ पासवान ने चार विकेट और शिवम शुक्ला ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरबॉन्ड की टीम 19.5 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। अरमान खान ने 22 रन और मानस श्रीवास्तव ने 18 रन बनाए। एनएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से नेहाल ने तीन विकेट, अद्विक श्रीवास्तव, शहबाज शेख और उत्कर्ष यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। उत्कर्ष यादव को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें