फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सचिन के शतक से हॉक स्पोर्ट्स ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में चल रही इंटर क्लब क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में हॉक स्पोर्ट्स और नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। ए डिवीजन के मैच में हॉक स्पोर्ट्स ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को 132 रनों से हराया, जबकि बी डिवीजन सुपर लीग में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज कॉलेज मैदान पर खेले गए ए डिवीजन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉक स्पोर्ट्स ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 230 रन बनाए। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन पाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए। नीरज यादव ने 30 रन, अभय प्रजापति ने 18 रन और सत्या प्रकाश यादव ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 34 रन मिले।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम हॉक स्पोर्ट्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 22.5 ओवर में 98 रनों पर सिमट गई। उत्कर्ष मिश्रा ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रभात गोंड ने चार ओवर में दो रन देकर दो विकेट लिए। सूरज दुबे, अमान और आदित्य प्रजापति ने भी दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार शतक के लिए सचिन पाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बी डिवीजन सुपर लीग मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम 14.4 ओवर में 63 रन पर नौ विकेट खो बैठी। ऋषिकेश ने 14 रन और आशेषविद यादव ने आठ रन बनाए। गेंदबाजी में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के दुर्गेश कुमार पांडेय ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। पार्थ यादव और शिवम मिश्रा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
64 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने 14.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 67 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। ऋषभ शर्मा ने 26 रन और अफजल अली ने 18 रन का योगदान दिया, जबकि वीर सिंह ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शानदार गेंदबाजी के लिए दुर्गेश कुमार पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें