गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल इलाके के गेहुआ सागर के पास मनबढ़ ने रास्ते से हटने से कहने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए दूसरे युवक के साथ भी मारपीट की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामला दो समुदाय के बीच होने की वजह से एहतियातन पुलिस फोर्स लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, कजाकपुर निवासी हिमाचल निषाद अपनी बहन को डिलीवरी कराने के लिए बोलेरो से लेकर जा रहे थे। इस दौरान गेहुआ सागर के मुस्लिम समुदाय के लोग रास्ते में खड़े थे। हिमाचल ने उन्हें हटने को कहा तो गाली गलौज पर उतर आए और लाठी तलवार से मारपीट कर अधमरा कर दिया।
वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिमाचल के भाई पर दोबारा रास्ते में जाते वक्त घेरकर तलवार से हमला कर दिया। हमलावरों में अमजद गोलू बुनाई व अन्य लोग भी शामिल थे।