फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के रामगढ़ताल किनारे बनेगी टू लेन की सड़क, होगा सुंदरीकरण

Sun, 30 Apr 2023 06:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल किनारे टू लेन की रिंग रोड तैयार की जाएगी। सर्वे का काम आखिरी चरण में है। साढ़े सात मीटर सड़क की चौड़ाई होगी। डेढ़ मीटर का फुटपाथ होगा। पैडलेगंज से आरकेबीके तक जलनिगम तीन मीटर चौड़ी सड़क बना रहा है। ऐसे में इतनी दूरी तक की सड़क 10.5 मीटर की हो जाएगी।
विज्ञापन
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रामगढ़ताल की सुंदरता बढ़ाने और पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराने के लिए ताल के चारों तरफ टू लेन की रिंग रोड बनाई जाएगी। पहले फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी थी। मगर फिलहाल के लिए टू लेन बनाने के निर्णय पर मुहर लगी है। परियोजना में हुए बदलाव से आरकेबीके से लेकर सहारा इस्टेट तक के ज्यादातर निर्माण प्रभावित नहीं होने की उम्मीद है। कुछ एक प्रभावित भी होंगे तो सिर्फ आंशिक तौर पर।

विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) से मिली जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण ताल के किनारे चारों तरफ साढ़े सात मीटर चौड़ा रिंग रोड बनाएगा। साथ ही डेढ़ मीटर का फुटपाथ भी तैयार किया जाएगा। पैडलेगंज से आरकेबीके तक जलनिगम, पहले से ही तीन मीटर चौड़ी सड़क बना रहा है। ऐसे में जब जीडीए वहां साढ़े सात मीटर की सड़क और डेढ़ मीटर का फुटपाथ बना देगा तो इस दूरी तक लोगाें को 10.5 मीटर चौड़ी सड़क की सुविधा मिलेगी।

वहीं देवरिया बाईपास को भी फोरलेन बनाने के लिए बजट जारी हो चुका है। इसे लोक निर्माण विभाग बनाएगा। बाकी हिस्से पर जीडीए टू लेन का निर्माण कराएगा। इस परियोजना पर करीब 80 से 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैडलेगंज से नौकायन तक पहले से ही फोरलेन सड़क है। नौकायन से देवरिया बाईपास पर स्थित हनुमान मंदिर तक लोनिवि की ओर से बनाई जा रही फोरलेन सड़क को भी इसका हिस्सा बना लिया जाएगा। इसके बाद सहारा इस्टेट तक देवरिया बाईपास फोरलेन का उपयोग किया जाएगा।

सहारा इस्टेट में मुख्य सड़क को भी इस परियोजना में समाहित किया जाएगा। इसी सड़क को आगे बढ़ाते हुए झारखंडी, आरकेबीके के पीछे से होते हुए पैडलेगंज में मिलाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सर्वे का काम आखिरी चरण में है। दस दिन में डीपीआर फाइनल हो जाने की उम्मीद है। निकाय चुनाव के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस सड़क पर आवागमन के साथ ही जगह-जगह मनोरंजन और स्ट्रीट फूड जोन भी तैयार किया जाएगा। साइकिल ट्रैक बनाने की भी योजना है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने व्यापारियों ने किया संवाद, बोले- मतदान में ले हिस्सा, नेपाल न जाएं 

जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल किनारे टू लेन की रिंग रोड तैयार की जाएगी। सर्वे का काम आखिरी चरण में है। साढ़े सात मीटर सड़क की चौड़ाई होगी। डेढ़ मीटर का फुटपाथ होगा। पैडलेगंज से आरकेबीके तक जलनिगम तीन मीटर चौड़ी सड़क बना रहा है। ऐसे में इतनी दूरी तक की सड़क 10.5 मीटर की हो जाएगी। साथ ही डेढ़ मीटर का फुटपाथ भी होगा। पर्यटन के लिहाज से इसे आकर्षक लाइटों से सजाने के साथ ही साइकिल ट्रैक, दर्शक दीर्घा आदि का भी निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें