फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बड़ा हादसा: गोरखनाथ ओवर ब्रिज पर बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, दो की मौत

Wed, 07 Sep 2022 09:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार गोरखनाथ ओवरब्रिज मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश मौर्य और 50 वर्षीय दो अन्य मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर रात बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद रेलिंग से टकराने कर तेज रफ्तार कार ओवरब्रिज पर पलट गई। गंभीर स्थिति में मजदूरों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। देवरिया जिले के रहने वाले मजदूर की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने नेपाल से आ रहे कार सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात 1.30 बजे महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार गोरखनाथ ओवरब्रिज मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश मौर्य और 50 वर्षीय दो अन्य मजदूर घायल हो गए।

राहगीरों के सूचना देने पर पहुंची कोतवाली व गोरखनाथ थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गई। हादसे के बाद कार में फंसे महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सहजनवा बाबू गांव निवासी पितांबर शर्मा, रामू ठाकुर, सुधीर और अमरजीत प्रजापति को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली रूप से घायल कार सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। कोतवाली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर आवागमन शुरू करा दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें